महिला सिपाही के प्रेम विवाह के 3 साल बाद पति की हत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 28 August 2020

महिला सिपाही के प्रेम विवाह के 3 साल बाद पति की हत्या

 जालौन उरई --------:  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में एक बड़ी घटना हो गई जहां पर एक महिला सिपाही के पति की उसके मायके वालों ने धारदार हथियार से प्रेम विवाह के तीन साल बाद ही महिला सिपाही के पति की बृहस्पतिवार की रात चाकू और चापड़ से हत्या कर दी गई। तीनों हमलावर महिला सिपाही के पिता, भाई और मामा बताए गए हैं। भागते समय तीनों को मोहल्ले वालों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला सिपाही भी घर पर मौजूद थी। एसपी यशवीर सिंह ने पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही रिंकी की शादी मनीष (27) पुत्र विश्वनाथ निवासी फतेहपुर के साथ हुई थी। दोनों के छह माह का पुत्र शिवा है। रिंकी ने शिवपुरी मोहल्ले में किराये पर मकान ले रखा है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे रिंकी के मायके फतेहपुर से पिता प्रेम सिंह, भाई अंकित और मामा मिलने आए थे। सभी लोग घर के दरवाजे पर बैठकर मनीष से बात कर रहे थे, तभी अचानक शोरशराबा होने लगा। मोहल्ले वालों के मुताबिक, वे लोग घरों से बाहर आए, तो मनीष लहूलुहान हालत में बाहर पड़ा था और तीनों लोग भागने की कोशिश कर रहे थे। मोहल्ले वालों ने तीनों को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तीनों लोग शराब के नशे में धुत थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष को तत्काल अस्पताल भेजा। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तीनों मायके वालों को लेकर पुलिस कोतवाली आ गई। एसपी का कहना है कि तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। उधर, पकड़े गए महिला सिपाही के पिता प्रेमसिंह ने पुलिस को बताया कि रिंकी और मनीष ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों सजातीय हैं, फिर भी घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर रिंकी ने मनीष से शादी की थी। बहुत समझाया था कि शादी न करो, नहीं मानी। इसीलिए उसके पति को मार दिया।
पति को बचाने के लिए सिपाही ने किया संघर्ष
उरई। जिस वक्त रिंकी के मायके वाले उसकी आंखों के सामने उसके पति पर चाकू और चापड़ से वार कर रहे थे, उस वक्त रिंकी ने अपने घरवालों से भी मोर्चा लिया और पति को बचाने के लिए बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए उनसे भिड़ी रही। जिस कारण उसके हाथ भी जख्मी हो गए। अस्पताल में भी रिंकी मायके वालों को चिल्ला चिल्ला कर कोसती रही।
पड़ोसियों के घर बिलखता रहा मासूम
वारदात के बाद पति की हालत को देखकर बदहवास रिंकी को अपने 6 माह के बच्चे की भी सुध न रही, वह पुलिस के साथ घायल पति को लेकर सीधे जिला अस्पताल चली गई। इस पर पड़ोसी बच्चे को अपने घर ले गए। जब पुलिस को जानकारी हुई तो कोतवाली से महिला सिपाही बुलाकर रोते बिलखते शिवा को उसके सुपुर्द किया गया।
मोहल्ले वालों ने गुम्मा दिखाकर आरोपियों को रोका
इलाकाई लोगों की मानें तो जैसे ही उन लोगों ने शोर सुना तो बाहर निकले, उस वक्त तीनों हमलावर भागने की फिराक में थे, तभी तीन चार युवकों ने हाथों में गुम्मा उठाकर उनको दिखाया तो तीनों सकपका कर ठहर गए और फिर इसके कुछ ही देर बाद पुलिस आ गई। यदि थोड़ी देर भी हो जाती तो तीनों भाग निकलते।
इतने वार किए कि टूट गया चाकू
पुलिस को घटनास्थल पर ही वारदात में प्रयुक्त चाकू और छोटा सा चापड़ दोनों बरामद हो गए। दोनों ही हथियार मनीष के खून से सराबोर थे। मायकेवालों के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक चाकू तो वार करते-करते टूट तक गया था। पुलिस का कहना है कि आला कत्ल को भी फोरेंसिक साथ ले गई 

No comments:

Post a Comment

Pages