जालौन उरई ------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के उरई मुख्यालय में फर्जी काल सेंटर खोलकर बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी का झांसा देकर रुपए हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास से कई लैपटाप, नगदी और मोबाइल बरामद किए गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में उरई कोतवाली पुलिस और एसओजी और सर्विलांस टीम की भूमिका अहम रही। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मीडिया के सामने खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग फर्जी काल सेंटर खोलकर बेरोजगार युवक युवतियों का डाटा एकत्रित करके विभिन्न प्रातों में कंपनियों में नौकरी का झांसा देकर उनसे रुपए एेंठते थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने काल सेंटर में छापेमारी की और चार लोगों को धर दबोचा। पकड़े जाने पर युवकों ने बताया कि वह लोग काल सेंटर के माध्यम से बेरोजगार युवक युवतियों को काल सेंटर में तैनात लड़कियों के जरिए उनके मोबाइल नंबरों और ईमेल के माध्यम से झांसे में लेते थे और कंपनियों के फर्जी दस्तावेज तैयार करके रुपए हड़प लेते थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकड़े गए तीन लोग उरई कोतवाली क्षेत्र और एक युवक जिला बागपत का है। पकड़े गए लोगों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल लैपटाप और कंप्यूटर और नगदी बरामद हुई। गिरोह को पकडऩे वाली टीम में कोतवाल जेपी पाल सहित एसओजी प्रभारी प्रवीण यादव, सर्विलांस प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चंदन सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हरिराम सिंह, रामप्रकाश यादव, सतेंद्र सिंह, शैलेंद्र चौहान, आशुतोष सिंह, संध्या चौहान, भूपेंद्र सिंह, अश्विनी, निरंजन सिंह, विनय प्रताप सिंह, सर्विलांस टीम के गौरव वाजपेयी, जगदीश चंद्र, कर्मवीर सिंह, आलोक यादव, सुशांत मिश्रा शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment