जालौन उरई-------:(ब्यूरो रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जालौन औरैया मार्ग पर ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया घटना औरैया मार्ग पर ग्राम वस्तेपुर के पास की है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए भिजवाया तथा मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम प्रकाश दोहरे अपनी पत्नी गौराबाई के साथ अपने गांव केन्थवा बाइक से सवार होकर जा रहे थे उसी दौरान ग्राम बस्तेपुर के पास जालौन औरैया मार्ग पर ओवर लोड मोरम से भरे वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार कर पति और पत्नी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान गम्भीर रूप से घायल महिला गौराबाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया तथा महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tuesday, 1 September 2020
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत पति गंभीर रूप से घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment