अपने ही हाथों अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या करने वाली मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 30 August 2020

अपने ही हाथों अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या करने वाली मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 जालौन उरई------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां पर एक मां नेे अपनी ही दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी  जिस पर र हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला के सिर पर गहरी चोट आने के कारण उसे फिलहाल झांसी अस्पताल रेफर किया गया था। शनिवार को रिर्पोट र्दज होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई। उसकी हालत में सुधार होने के बाद ही उसने किस इरादे से बेटियों को मौत की नींद सुलाया, इसका पता चल सकेगा। देर रात एएसपी डॉ अवधेश सिंह ने भी आरोपी महिला से पूछताछ का प्रयास किया।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार  शुक्रवार को  जनपद जालौन के कोटवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरावली गांव निवासी मजदूर महेंद्र की पत्नी प्रतिमा ने अपने ही हाथों से अपनी 6 साल की बेटी माही और 1 साल की बच्ची रोशनी की हत्या कर दी थी। माही का गला दबाया गया था और रोशनी के सिर पर भी चोट थी। प्रतिमा की सास के घर पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ था। पति महेंद्र के मुताबिक, पत्नी कुछ दिन पहले ही दो महीने मायके में रहकर आई थी और अब दोबारा जाने की जिद कर रही थी, जिस कारण उसने मना कर दिया था। इसी के बाद पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शनिवार को महेंद्र की ही तहरीर पर प्रतिमा के खिलाफ दोनों बच्चियों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुुधांशु पटेल ने बताया कि प्रतिमा ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया था, जिससे उसे सिर पर गहरी चोट आई है। इंस्पेक्टर के के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। घटना की सही वजह महिला से पूछताछ के बाद ही सामने आ पाएगी।


No comments:

Post a Comment

Pages