मण्डलायुक्त द्वारा जनपद के कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगर का औचक निरीक्षण - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 30 August 2020

मण्डलायुक्त द्वारा जनपद के कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगर का औचक निरीक्षण

 जालौन उरई------:( रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मण्डलायुक्त झांसी मण्डल झांसी श्री सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच व नगर का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक को साफ-सफाई के संबंध में तथा कोविड-19 की जांच हेतु समस्त सुविधाये में अबिलम्व व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने हेतु सख्त निर्देश दिये। उसके उपरान्त उन्होने अस्पताल के समस्त वार्डो का निरीक्षण किया तथा मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं तथा परेशानियों के संबंध में पूछा। अस्पताल में सोशल डिस्टेसिंग का पूर्णतः पालन न होने तथा होल्डिंग एरिया न पाये जाने पर निर्देशित किया कि उक्त का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाये। उसे अबिलम्व पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त मण्डलायुक्त  द्वारा कोंच नगर का निरीक्षण किया गया। कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिये। तदोपरान्त नगर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था तथा नगर में सोशल डिस्टेसिंग एवं लाकडाउन का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को उक्त व्यवस्थाओं को पूर्णतः लागू करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय, सूचना विभाग आकाश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages