युवा बेरोजगार विरोधी है केन्द्र व प्रदेश सरकार-धीरेंद्र
जालौन उरई -------:( रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे के आवाहन पर जनपद जालौन सेवादल एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा उरई शहर के मुख्य राजमार्ग स्थित जिला सरकारी अस्पताल के बाहर बीती रात 9 बजे बेरोजगारी के विरोध में मोमबत्ती टॉर्च एवं मोबाइल फ्लैश की लाइट जला कर केंद्र एवं प्रदेश की युवा विरोधी भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। इस मौके पर सेवादल जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, राजीव नारायण मिश्रा पूर्व पीसीसी सदस्य, करण श्रीवास पूर्व अध्यक्ष किसान संघ, लालू शेख जिला सचिव कांग्रेस कमेटी, संतराम श्रीवास, दिनेश शुक्ला सचिव सेवादल, अमित वर्मा, राकेश वर्मा आदि एक दर्जन कांग्रेस सेवादल के साथी मौजूद रहे
लाइट बंद कर जलाई मोमबत्तियां वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार नौजवान साथियों के समर्थन में अपने अपने घरों की लाइटों को बंद करके मोमबत्ती एवं मशाल जलाकर वर्तमान सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
नगर में सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों की बत्ती गुल करते हुए मोमबत्ती, मोबाइल फ्लैश लाइट, टार्च और मशाल जलाकर वर्तमान सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों का विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में बेरोजगारी फैलाने में माहिर है और अपनी नीतियों के द्वारा युवा वर्ग को बेरोजगार करने में जुटी हुई है लेकिन अब समय आ गया है जब समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में बेरोजगारों के साथ खड़ी होकर सरकार की नीतियों का विरोध करेगी और आने वाले 2022 के चुनाव में यही युवा वर्ग भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। इस मौके पर शफीकुर्रहमान कश्फी, शाबिर, नगर महासचिव शबीउद्दीन, आमिर फहीदी, फहीम अंसारी, बाबू भाई, सुमामा अंसारी आदि ने अपना विरोध प्रकट किया।
No comments:
Post a Comment