जालौन उरई --------: (रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ हो रही पुलिस की कार्रवाई से इनके हौसले परस्त होते जा रहे हैं और जो इनका सफेदपोश साथ दे रहे हैं वह भी दुमदबाकर विलो में छिपने का प्रयास कर रहे हैं ताकि बचा कुचा सम्मान बना रहे परंतु कभी न कभी उनके गिरेबान पर भी पुलिस का शिकंजा कसा जाएगा। ऐसे में आधा दर्जन से अधिक शातिर अंतर राज्य शराब तस्कर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से भारी मात्रा में केमिकल एवं उपकरण बरामद किए गए हैं।
आज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि कुठौंद के औरैया जालौन हाईवे से ग्राम चौथ जाने वाले मार्ग पर सटीक सूचना के आधार पर सतीश चंद चौधरी पुत्र रामराज चौधरी निवासी ग्राम सुकरौली थाना लालगंज जनपद बस्ती अशोक कुमार पुत्र रामचंद्र राय निवासी ग्राम सुरियाटरा थाना अनगार घाट जनपद समस्तीपुर बिहार, जहीर पत्र छोटे खां निवासी ग्राम किनिया थाना ढोलना जनपद कासगंज, रईस पुत्र छोटे खां निवासी ग्राम किनिया थाना ढोलना जनपद कासगंज, रोहित पुत्र श्री चंद्र जाटव निवासी ग्राम महेपे थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर, विजय पुत्र जयपाल निवासी ग्राम नैनाततारपुर थाना मोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा , अंशु यादव पुत्र खजांची लाल निवासी ग्राम थाना महरेरा जनपद एटा के पास से 180 ड्रम 50 50 लीटर धारिता व 16 अदद ड्रम 200 लीटर अवैध शराब बनाने का ओपी केमिकल 199 अदद खाली क्वाटर 1 प्लास्टिक की पिपिया में करीब 5 लीटर अमिश्रित देसी शराब दो बंडल नकली कूपर चिट विभिन्न ब्रांड के दो अदद प्लास्टिक कीप एक बोरी में 10 किलो यूरिया 860 ढक्कन व 811 सफेद डिकली एक आल्टो कार UP91 AX 9790 व 07 अदद मोबाइल व 16800 रुपये नगद 3 डीसीएम HR69C9720, UP14FT2616, UP82P9131 वही पूछताछ के दौरान अभियुक्त गणों ने बताया कि हम लोग इस ओ पी केमिकल सोनीपत हरियाणा से ड्रामों व विलाडर में भरकर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दिल्ली लाते थे और दिल्ली से दूसरे ट्रक में लोड कर उत्तर प्रदेश स्थित बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों में मांग के अनुसार सप्लाई करते थे इसमें पूर्व में हमारे साथियों को जनपद जालौन की एक पुलिस टीम द्वारा ओ पी केमिकल पकड़ा गया था पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने यह भी बताया ओ पी केमिकल में 3 गुना पानी मिलाकर अमिश्रित अवैध नकली शराब बनाई जाती है गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये इनाम के रूप में दिए गये। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार प्रभारी एसओजी ,अजय कुमार सिंह प्रभारी सर्विलेंस सेल, सत्येंद्र कुमार द्विवेदी थाना कुठौंद, चंदन पांडे एसओजी ,अर्जुन सिंह थाना कुठौंद, प्रवीण कुमार थाना कुठौंद ,मलखान
No comments:
Post a Comment