सड़क दुर्घटना में एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 26 November 2020

सड़क दुर्घटना में एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

 जालौन उरई---------: (रिपोर्ट-  अतुल शास्त्री भारत News Nation24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन यातायात माह चलते  भी लोग  नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं व लापरवाही बरत रहे हैं जिससे रोज सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं  हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं जिससे एक दुर्घटना में  एक व्यक्ति की मौत हो गई व तीन गंभीर रूप से घायल हो गए आटा  थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन अलग-अलग सड़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दो हादसे बाइक से हुए। दोनों ही जगह पुलिस को हेलमेट नहीं मिले हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

शहर के मोहल्ला लहारिया पुरवा निवासी इस्माइल (40) पुत्र मुन्ना बुधवार रात बाइक से कालपी रोड स्थित नवीन गल्लामंडी जा रहे थे। संकट मोचन मंदिर के पास बाइक फिसलने से सड़क पर गिर गए। राहगीरों व पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेलनगर रामकुंड निवासी राजू (45) पुत्र बजीर खां की बाइक में गुरुवार उसरगांव स्थित ढाबे के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजू घायल हो गए। आटा क्षेत्र के इदौरा मार्ग पर टेंपो पलटने से आटा निवासी टेंपो चालक सत्यप्रिय (20) उसकी बहन अनुरागिनी (21) घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया

No comments:

Post a Comment

Pages