बीएसए के निरीक्षण में स्कूल में लटकता मिला ताला - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 18 November 2020

बीएसए के निरीक्षण में स्कूल में लटकता मिला ताला

जालौन उरई--------: (रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत  News Nation24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड डकोर में बीएसए ने आकस्मिक निरीक्षण किया बीएसए प्रेमचंद यादव ने बुधवार को डकोर ब्लाक के सात परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल बंद मिलने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। एक स्कूल में पुस्तक वितरण में लापरवाही मिलने पर प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए जल्द वितरण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बुधवार को सबसे पहले बीएसए 10 बजकर 10 मिनट पर डकोर ब्लाक के कन्या प्राइमरी स्कूल अजनारी पहुंचे। वहां ताला लटक रहा था। बीएसए ने सभी स्टाफ का वेतन रोकते हुए एक हफ्ते के अंदर बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। प्राइमरी स्कूल पचोखरा के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका प्रियंका मिश्रा गैरहाजिर मिलीं। उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया। नेहरू जूनियर हाईस्कूल पचोखरा में साढ़े दस बजे इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेखा देवी समेत कई स्टाफ गैरहाजिर मिला। सभी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया।
प्राइमरी स्कूल कुरकुरू में कायाकल्प योजना के अंतर्गत काम होता मिला जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरकुरू में पुस्तक वितरण में लापरवाही मिली। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनौरा पुर में सहायक अध्यापक विपिन के गैरहाजिर मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा। प्राइमरी स्कूल बिनौरा पुर में स्टाफ मौजूद मिला।

No comments:

Post a Comment

Pages