उरई मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 27 July 2022

उरई मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार

उरई/ जालौन -------:रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मेडिकल कॉलेज उरई में बने ई टी पी ,एस टी पी प्लान्ट का हाल जानने पहुंचे तो पता चला कि यहां पर न तो कोई कर्मचारी तैनात मिला है और जब उस ई टी पी प्लान्ट को देखा गया तो चारों तरफ जंगल और उसकी पाइप लाइन टूटी पड़ी है उनको कोई देखने वाला ही नहीं है ।उसी तरह जब सफाई व्यवस्था को लेकर कालेज परिसर में हीआइए देखते हैं आंखों देखा हाल वीरेंद्र सिंह चौहान के साथ भारत न्यूज नेटवर्क २४ से

देखा गया तो आवासीय परिसर और होस्टलों के चारों तरफ जंगल जैसा माहौल और अमर्यादित वस्तुओं के साथ शराब और बीयर की खाली बोतलें देखने को मिली इतना ही नहीं जब कॉलेज के प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ के आफिस के पीछे ही गंदगी का अंबार दिखाई दिया।


गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी में पता चला कि अनुरक्षण के मद का लाखों रुपया का बजट कॉलेज की साफ सफाई के नाम पर आता है ।जिसको प्राचार्य कहां खर्च करते हैं इसका कोई पता नहीं चल रहा है और ठीक उसी तरह दो प्रतिशत कन्टंजैन्सी का भी धन भृष्टाचार की भेंट चढ़ २०२०से चढ़ रहा है।

सारे मामले को लेकर जब कॉलेज के प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ से बात की तो उनका कहना था कि मेरे पास समय नहीं है जब समय मिलेगा तो फोन कर लूंगा।

बिन्दु 

१ मेडिकल कॉलेज उरई के साफ सफाई व्यवस्था का धन भृष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है ।

२ कंटनजैंशी के धन को किस मद में खर्च किया जा रहा कोई पता नहीं।

रख रखाव की मोटी रकम का गोलमाल।

ई टी पी,एस टी पी प्लान्ट रखरखाव न होने के कारण हो रहा चौपट ।

No comments:

Post a Comment

Pages