जालौन उरई ------:(रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के माधौगढ़ कुंअरपुरा गांव में सोमवार रात को मजदूर ने पत्नी की मौत के गम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दिवाली के अगले दिन पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रेढर थाना क्षेत्र के गांव कुंअरपुरा निवासी गुड्डी पत्नी मकरंद की 15 नवंबर को गुर्दे की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से मकरंद (32) गुमसुम रहने लगे थे। सोमवार रात मकरंद ने कमरे में लगे हुक में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पिता को फंदे पर लटकता देख बड़े बेटे राकेश की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण कमरे में पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर दरोगा दौलतराम मौके पर पहुंचे और जांच शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भाई देवीप्रसाद ने बताया कि भाभी का एक वर्ष से इलाज चल रहा था। बेटी पूजा ने बताया कि मां की मौत के बाद से पिता उदास रहने लगे थे। तेरहवीं संस्कार के पहले ही जान दे दी। ज्यादातर समय अकेले में रहते थे। मां के गम जान दे दी। मां के बाद पिता की मौत से बेटी, बेटों के साथ परिवार के लोगों को बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment