जालौन /एट----------: (रिपोर्ट-- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन त्योहार पर घर लौटे युवक को दोस्त ने ही गोली मार दी। गोली के छर्रे युवक की पीठ पर लगे। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में घर पहुंचे युवक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।
एट थाना क्षेत्र की घगुवा खुर्द निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र मानवेंद्र (35) जयपुर में अपने परिवार के साथ फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह रक्षाबंधन के दिन घर आया था। रात में गांव के घर के बाहर बने चबूतरे पर दोस्तों के पास बैठकर बातें कर रहा था, तभी मोहल्ले का उसका पुराना दोस्त केस कुमार वहां आया। पुत्र को जरूरी बात करने के बहाने गांव के बाहर बने सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास ले गया और तमंचे से गोली मार दी। गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। किसी तरह घायल अवस्था में मानवेंद्र घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी विनय दिवाकर का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल करने के बाद जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
इसके बाद ही रंजिश का कारण भी सामने आ सकेगा।
No comments:
Post a Comment