संदिग्ध अवस्था में 17 वर्षीय किशोरी की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 23 August 2021

संदिग्ध अवस्था में 17 वर्षीय किशोरी की मौत

जालौन /आटा---------: (रिपोर्ट -वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कस्बा आट  संदिग्ध हालत में किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में किशोरी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी निवासी संजीत की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। शव का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम कराए ही कर दिया।

मृतक किशोरी की मां जानकी ने बताया कि उसके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। पति बंगाल में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी। सोमवार की सुबह उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। वह उसे लेकर आटा स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंची। जहां से डॉक्टर ने उरई ले जाने को कहा, उरई जाते समय रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।


No comments:

Post a Comment

Pages