उरई जालौन--------: (रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के शुभ अवसर पर हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान, उरई जालौन द्वारा जिला कार्यालय मे शक्ति मिशन एसआई रानी गुप्ता का सम्मान किया गया ।इस अवसर पर एक्स एनसीसी कैडेट श्री राहुल गौतम का भी सम्मान हमराह एक्स कैडेट एन सीसी सेवा संस्थान के बुंदेलखंड अध्यक्ष डा.शिव कुमार पांचाल ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान जनपद जालौन की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल द्वारा एसआई रानी गुप्ता का स्वागत करके किया गया । इस अवसर पर हमराह एक्स केडेट एनसीसी सेवा संस्थान के जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध बिश्नोई ,विशेष सहयोगी श्री गोपाल गहोई जी उपस्थित रहे ।
जिला प्रभारी रोहित गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे मे बताया ।बुंदेलखंड अध्यक्ष डा.शिवकुमार पांचाल ने इस अवसर पर कहा की हमराह द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने की कोशिश जारी है ।
No comments:
Post a Comment