किसान विरोधी बिल के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को समर्थन मिलना शुरू - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 6 December 2020

किसान विरोधी बिल के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को समर्थन मिलना शुरू

उरई  जालौन ------: (रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में देश में चल रहे किसान जन आंदोलन के तहत किसान विरोधी बिल के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को समर्थन मिलना शुरू हो गया है। भाकियू ने किसान समर्थन का एलान करते हुए 8 दिसंबर को प्रदर्शन की बात कही है। गल्ला व्यापारियों ने भी किसानों के आंदोलन को समर्थन की बात कहते हुए गल्लामंडी बंद करने की बात कही है।भाकियू के आवाहन पर गल्ला और व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद किसान विरोधी बिल के खिलाफ किसानों की मांगें न माने जाने पर राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। उधर किसान आंदोलन के समर्थन में गल्ला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने भी बुंदेलखंड की सभी गल्ला मंडियां किसानों के भारत बंद के समर्थन में बंद करने की बात कही है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष तरुण तिवारी ने किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की बात कही है। इस बाबत रविवार को गल्लामंडी में आयोजित बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह  निरंजन ने कहा कि किसान विरोधी बिलों को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसान हित में भाकियू सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश राजपूत, दिनेश प्रताप सिंह गौर, रामकुमार, भगवानदास, चंद्रमोहन, भगत सिंह, मंगल सिंह, देवेंद्र बिदुआ, भानसिंह पाल आदि रहे।        वामपंथी मोर्चा ने भी किया आंदोलन का समर्थन
वामपंथी मोर्चा की ओर से रविवार को कोंच रोड स्थित मजदूर भवन में डॉ. आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सीपीआई के जिला सचिव कमलाकांत वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार किसानों पर कृषि बिल जबरिया पूंजीपतियों की शह पर थोपना चाह रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों की ओर से 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करेंगे और गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होकर किसान मजदूर संगठन एकतावद्ध होकर किसान आंदोलन का समर्थन करेंगे। इस दौरान कैलाश पाठक, हरीशंकर, लखनलाल, प्रभुदयाल पाल, सलीम मंसूरी, किरन पाल, मुहम्मद जहीर, गीता चौधरी, ऊषा किरन पाल, दीपेश चौरसिया, चंद्रशेखर बाथम आदि रहे। अध्यक्षता परशुराम कुशवाहा ने की और संचालन रामसिंह चौधरी ने किया।
बस और ट्रक आपरेटरों से मांगा समर्थन
उरई। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार ने भी दुकानदारों, ट्रक आपरेटरों, बस मालिकों से अनुरोध किया कि वे किसान आंदोलन के समर्थन में 8 दिसंबर को ट्रक, बसों का संचालन बंद करके किसानों की हौसला आफजाई करें। इस दौरान शशिकांत, लल्लूराम, माया ेदवी, शीला, कांतिशरण, धीरेंद्र, दशरथ सिंह, ज्वाला प्रसाद, देशराज, कृष्णगोपाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages