एनएच 27 पर बस पलटने से 15 घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 20 March 2021

एनएच 27 पर बस पलटने से 15 घायल

उरई जालौन-------: ( रिपोर्ट गौरव मिश्रा भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की झांसी कानपुर NH 27 पर एक प्राइवेट बस पलटने से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आपको बताते चलें कि पुणे से बस्ती जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस शुक्रवार देर रात अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंदक में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर कोतवाली के अलावा आटा और कालपी थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। फिर घायलों को मेडिकल कालेज भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बस में करीब 70 सवारियां थीं। इनमें 15 यात्री घायल हुए हैं। तीन को अधिक चोटें आई हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। उधर, हादसे के बाद से बस चालक फरार है।
हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे उरई हाईवे के पास स्थित ढाबे के पास हुआ। बताते हैं कि बस पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया। इस बीच अन्य सवारियों के चेहरों पर खौफ नजर आ रहा था। पुलिस ने बस चालक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही। देर रात ही क्रेन मंगाकर बस को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सुबह तक बस खंदक से बाहर नहीं आ सकी। एएसपी का कहना है कि घायल यात्रियों के परिजनों को भी सूचना कर दी गई और मेडिकल कालेज में उनका समुचित इलाज भी कराया जा रहा है। किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। फरार चालक की भी तलाश की जा रही है।
सहमे हुए यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक पिछले करीब तीस मिनट से बस की रफ्तार बढ़ाए हुए था, इस पर कई यात्रियों ने उसे टोका भी लेकिन नशे में होने के कारण उसने किसी की एक न सुनी और आखिर में हादसा हो ही गया। यात्री बार बार ईश्वर को जान बचाने के लिए धन्यवाद दे रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस में सवार अधिकांश यात्री दूरदराज इलाकों के थे, फिर हादसे से काफी सहमे हुए भी थे। ऐसे में घायलों को अस्पताल भेजने के बाद बाकी के यात्रियों के लिए आसपास के होटलों का भी इंतजाम किया गया। इसके बाद अन्य प्राइवेट बसों से उन्हें घरों को भेजने की व्यवस्था की गई।
ये हुए घायल : शिवा सिंह राजपूत (18) बहराइच, सैदा हुसैन (32) बस्ती, बृजेश कुमार (22) बस्ती, विनोद यादव (28) महाराजगंज, पवन (21) पता अज्ञात, राहुल (20) सिद्धार्थ नगर, बलराम (22) सिद्धार्थ नगर, गोलू यादव (19) सिद्धार्थ नगर, वासुदेव (37) सिद्धार्थ नगर


No comments:

Post a Comment

Pages