उरई जालौन------: (रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन नगर में 22 करोड़ की लागत से बनी सड़कों के दो साल में भी पूरा न होने एवं जालौन-कोंच रोड पर अधूरे पड़े निर्माण की खबरों का संज्ञान लेकर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने इनका निरीक्षण कर 31 मार्च तक अधूरे पड़े निर्माण को पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार आरएस अग्रवाल को कहा। इसके अलावा गूढ़ा उरगांव मार्ग पर मानकविहीन चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार को फटकार भी लगाई।
नगर में 22 करोड़ रुपये की लागत से छत्रसाल रोड से पुराना बिजलीघर एवं चुंगी नंबर 4 से देवनगर चौराहा के अलावा चुंगी नंबर 4 से बालाजी मोड़ बाईपास तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। तकरीबन छह किमी सड़क का निर्माण कार्य दो वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा है। कहीं पुलिया नहीं बनी है तो कहीं फुटपाथ अधूरा है। इसके अलावा मेनहोल के ढक्कन भी सही से फिट नहीं किए गए हैं। वहीं, जालौन से कोंच रोड पर दीनदयाल उपाध्याय चौराहा के पास लगभग 30 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
इसी प्रकार गूढ़ा उरगांव मार्ग पर निर्माणाधीन है। इसका कार्य मानकविहीन चल रहा है। इस आशय की खबरें प्रकाशित होने के बाद विधायक गौरीशंकर वर्मा ने शनिवार की शाम लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदारों की मौजूदगी में इन सभी सड़कों का निरीक्षण किया। ठेकेदार आरएस अग्रवाल से उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही 31 मार्च तक अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। गूढ़ा उरगांव रोड पर मानक विहीन चल रहे निर्माण के नमूने पीडब्लूडी की टीम में शामिल जेई अजय कुमार, अनिल कुमार ने लिए। मानक विहीन निर्माण को लेकर विधायक ने ठेकेदार को फटकार लगाई मानक से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, अभय सिंह राजावत, सतेंद्र खत्री, पुनीत मित्तल, सतीश सेंगर, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment