उरई जालौन-------:( ब्यूरो रिपोर्ट्ट- भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय उरई में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने खाद्य विभाग की टीम के साथ कोंच बस स्टैंड व विधि महाविद्यालय स्थित गुटका फैक्ट्री में गुरुवार को छापा मारा। इस दौरान टीम ने मकान व गोदाम सीज किए। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद सुपाड़ी, तंबाकू व तैयार गुटके के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।नकली माल की शिकायत के बाद अपर जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग की टीम के साथ शहर के मोहल्ला कोंच बस स्टैंड, नया पाठकपुरा व कोंच रोड पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मौके पर भारी मात्रा में पान मसाला, पिसी सिपाड़ी, सुगंधित तंबाकू लगभग 40 बोरी, 15 बोरी लॉंग पाउडर, दो ड्रम पैराफिनायल व 290 पैकेट सुगंधित सुपारी, छह बोरी माल आदि को सीज किए गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा के अनुसार टीम ने मौके से लाखों रुपये का माल सीज किया गया है, मौके पर जीएसटी की टीम को भेजा गया है, सभी माल की जांच की जा रही है। लौंग व सुपाड़ी का भी नमूना लिया गया, जो जांच के लिए भेजा जा रहा है। टीम में एसडीएम सत्येंद्र सिंह, आलोक वर्मा, दिनेश चंद्र, अनिल प्रताप आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment