जालौन------: (रिपोर्ट- शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के बंगरा मार्ग पर शनिवार की रात को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई है।शनिवार की रात संतोष कुमार राठौर (80) निवासी मिझौना थाना माधौगढ़ उरई से घर वापस जा रहे थे। जब वह बाइक से बंगरा मार्ग पर सुढ़ार के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घायल के पुत्र मंगल सिंह ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र की शिकायत कर मामला दर्ज कर लिया है तथा वाहन की तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment