जनपद जालौन में सपा के जिला पंचायत की 25 सीटों में से 20 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 7 April 2021

जनपद जालौन में सपा के जिला पंचायत की 25 सीटों में से 20 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित

उरई जालौन--------:(ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के जनपद जालौन में सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव एवं चयन समिति ने बुधवार को जिला पंचायत की 25 सीटों में से 20 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि पांच जिला पंचायत की सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। इन सीटों पर कई दावेदार मैदान में होने की वजह से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी।
जिला पंचायत की जिन 20 सीटों में अधिकृत प्रत्याशी घोषित हुए है, उनमें चुर्खी जिला पंचायत सीट से निशा देवी, सिरसाकलार सीट से सुरेंद्र सिंह सेंगर, कुठौंद से राजकुमार त्रिपाठी, बाबली सीट से सलमा बेगम, जगम्मनपुर सीट से मीरा राठौर, मई सीट से रामाधार कठेरिया, हरौली सीट से मंगला देवी, खकसीस सीट से कैलाशी देवी, कैलिया सीट से हेमंत धनगर, रेढ़र से बृजेंद्र दोहरे, पहाड़गांव सीट से भगवती देवी, गढ़र सीट से राजीव पटेल, शहजादपुरा सीट से शिवम सिंह सेंगर, सिकरीराजा सीट से संजीव कठेरिया का नाम घोषित किया है।
इसी प्रकार सहाव सीट से वीरेंद्र त्रिपाठी, परासन सीट से प्रेमनारायण पाल, दिरावटी सीट से मोहिनी गुर्जर, ऐर सीट से जितेंद्र सिंह यादव, अकबरपुर इटौरा सीट से शिवकुमार कुशवाहा, महेवा सीट से मनीषा जादौन को सपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। जैसारी कलां, गोहन, चतेला, बबीना व डकोर जिला पंचायत सीट पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा सके है। कई सीटों पर घोषित प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Pages