ज्यादा से ज्यादा संख्या में को-वैक्सीन टीकाकरण लगवा कर देशहित में अपना फर्ज निभाए- डॉ दिलीप सेठ - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 5 April 2021

ज्यादा से ज्यादा संख्या में को-वैक्सीन टीकाकरण लगवा कर देशहित में अपना फर्ज निभाए- डॉ दिलीप सेठ

 उरई जालौन -------:(रिपोर्ट -रोहित गुप्ता भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय उरई में आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल,  के प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ जी के नेतृत्व में व्यापार मंडल जनपद जालौन के पदाधिकारियो एवं उनके परिजनों ने नेत्र चिकित्सालय उरई पहुँच कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री मती उषा सिंह जी के सानिध्य में को वी शील्ड वैक्सीन लगवाई।
डॉ दिलीप सेठ जी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री मती उषा सिंह जी ने समाचार पत्रों के माध्यम से भारत मे रहने बाले समस्त गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में को-वैक्सीन टीकाकरण लगवा कर देशहित में अपना फर्ज निभाए।
इस अवसर पर जिला संरक्षक लक्ष्मण दास बाबानी, जिला महामंत्री  विजय बाजपेयी जी, जिला उपाध्यक्ष मनीष शंकर अग्रवाल जी श्री प्रदीप गुप्ता जी, जिला संगठन मंत्री जीतू यादव जी, मनोज पोरवाल जी उरई नगर महामंत्री राजू सरदार जी, उरई नगर उपाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता जी, रवींद्र नीखरा जी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोगी अजय मेहतेले जी एवं अस्पताल की नर्सेस एवं अन्य बंधु उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Pages