एक नंबर का धन काम तीन नंबर की सामग्री से कैसी धांधली - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 23 July 2021

एक नंबर का धन काम तीन नंबर की सामग्री से कैसी धांधली

 



कालपी जालौन

वीरेंद्र सिंह चौहान की रिपोर्ट।


जालौन कालपी----------: (रिपोर्ट -भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद के कालपी क्षेत्र सबसे लम्बी सड़क जोल्हूपुर मदारीपुर के किलोमीटर 13से लेकर मदारीपुर कस्बे से बिलरायां पनवाड़ी , जालौन औरैया रोड से जोड़ना है।नव निर्मित रोड की लम्बाई कुल 28किलोमीटर है जिसमें लोकनिर्माण विभाग खण्ड त्रितीय के  अधिशाषी अभियंता वी के राय की देखभाल में कार्य चल रहा है ।और इसी रोड पर एक दो नहीं दर्जनों पुलियों का निर्माण कार्य भी इसी बिभाग की देखरेख में बननी है ।पर ठेकेदार और बिभागीय अधिकारियों की मिली भगत से पुलियों के निर्माण कार्य में मानक बिहीन घंटा लगाकर ठेकेदार और बिभागीय अधिकारी सुरू आती दौर में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिए हैं।जब कि इन पुलियों में एक नंबर ईटा का प्रयोग करने का प्रावधान विभागीय प्राक्कलन यानी इस्टीमेट में किया गया है। वहीं जब पुलियों के निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री के बारे में अधिशाषी अभियंता वी के राय से बात की गई तो जानकारी न होने की बात कह कर पल्ला झाड़ने लगे और मौके पर जाकर देखने का बहाना करते नजर आए।

No comments:

Post a Comment

Pages