जालौन /माधौगढ़-------: (रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की कोतवाली माधौगढ़ मे गृह कलह के चलते महिला ने कमरे के अंदर लगे हुक में साड़ी बांधकर आत्महत्या कर ली। सुबह बच्चों ने मां को फंदे से टंगे देखकर शोर मचाया। इस पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गोहन थाना क्षेत्र के गांव गोराभूपका निवासी सीमा (27) का पति शिवम दीक्षित से किसी बात को लेकर रविवार की रात विवाद हो गया। इससे नाराज सीमा दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह कमरे में पहुंचे बच्चों ने मां को फंदे से टंगा देखकर चीख पुकार मच गई।
शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीमा की शादी 2017 में हुई थी। उसकी पुत्री शिवन्या (3) और अनन्या (1) का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ शाहिदा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। उन्होंने बताया कि मायके वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment