कालपी जालौन।
मलंगा नाला में डूबे युवक की लाश बरामद
ग्रामीणों ने खोज निकाली 24घंटा पहले डूबे हुए मानवेन्द्र की डैडबाडी
जालौन उरई--------:(रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बुधवार को सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे युवक मानवेन्द्र सिंह उर्फ मौनू निवासी ग्राम सिकरी रहमान पुर गांव से कुछ ही दूरी पर स्थिति मलंगा नाला पार करते समय पैर मिट्टी में फिसलने से तेज बहाव से बह गया था और वही पूरे दिन प्रसाशन और एन डी आर एफ की टीम नदी में डूबे युवक की लाश को खोजने में जुटी रही थी पर उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी थी और वह बापस कालपी लौट गई थी ।
जिसके बाद ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह से पानी में डूबे युवक के शव को खोजने में जुट गए थे और वही जितने समय हादसा हुआ था ठीक उसी समय युवक मानवेन्द्र सिंह की डैडबोडी गांव वालों ने खोज निकाली ।
वहीं जैसे ही परिजनों ने लास देखी वैसे ही हाहाकार मच गया ।
वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी चुर्खी सुरेन्द्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वही पिता का रो ऱो कर बुरा हाल है क्योंकि मृतक मानवेन्द्र की मां आज से चार साल पहले ही मर चुकी है ।अब घर में बूढा पिता और 17वर्ष का छोटा बेटा बचा हुआ है
No comments:
Post a Comment