वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ा हुजूम आपाधापी के बीच बुलानी पड़ी पुलिस - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 13 August 2021

वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ा हुजूम आपाधापी के बीच बुलानी पड़ी पुलिस

जालौन/कोंच---------:( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोंच क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहाड़ गांव में कोविड-19 से बचाव वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी होने लगी है। ग्राम पंचायत पहाड़गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। इसमें टीम के पास 110 वैक्सीन थी। पर मौके पर पांच सौ लोगों की भीड़ पहुंचने से मारामारी की स्थिति बन गई। पहले हम, पहले हम की होड़ में वैक्सीनेशन टीम को टीका लगाना मुश्किल हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लाइन लगवाई। बड़ी आबादी वाले इस ग्राम में अभी तक सिर्फ 30 प्रतिशत लोगों को  वैक्सीनेशन हुआ है। गांव के कपिल पालीवाल, रवींद्र दुबे, प्रधान कपिलदेव राजपूत, शिवकुमार शर्मा, डॉ विजय सिंह आदि ने डीएम व सीएमओ से मांग की है कि कम से कम एक हजार डोज उपलब्ध कराई जाएं।
आज शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को लगेंगे टीके
उरई-------: कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज वालों के लिए निर्धारित कर दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगना जरूरी है। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए हमारा फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज के वालों को मौका दिया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी जो स्लॉट बुक करवाकर आएंगे। 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केंद्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं लेकिन शनिवार को सिर्फ उनका ही टीकाकरण होगा।


No comments:

Post a Comment

Pages