जालौन------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कस्बा जालौन में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम चाकी निवासी शाहिद हाल निवास मोहल्ला तोपखाना की पत्नी सन्नो खातून (22) की गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सन्नो के ससुरालियों ने मायके वालों को बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। इसके बाद वह सन्नो के शव को दफनाने जा रहे थे। तभी मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर ससुराल वाले शव को छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने ही बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया है। बेटी की शादी 10 महीने पहले हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Friday, 13 August 2021
नवविवाहिता की मौत ससुरालियों पर दहेज का मुकदमा दर्ज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment