उरई/जालौन-----: (ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकनपत्र पत्रों की जांच बुधवार को की गई। इसमें माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 20 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें छह के पर्चे निरस्त कर दिए गए। अब यहां 14 प्रत्याशी है। इसी तरह कालपी विधानसभा क्षेत्र से 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें छह के पर्चे निरस्त हो गए और यहां 15 प्रत्याशी है। जबकि उरई विधानसभा क्षेत्र में 14 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें एक पर्चा निरस्त कर दिया गया। यहां 13 प्रत्याशी है।माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से मूलचंद्र निरंजन, सपा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, बसपा से शीतल कुशवाहा, कांग्रेस से सिद्धार्थ दीवौलिया, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से ब्रजेश चंद्र, बहुजन मुक्ति पार्टी से भगवान सिंह, जन अधिकार पार्टी से मूलशरण कुशवाहा, आम आदमी पार्टी से रामजी, निर्दलीय अशोक कुमार राठौर, जगत पाल, जितेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार, रामबिहारी, सुरेश चंद्र समेत 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह उरई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से उर्मिला सोनकर खाबरी, भाजपा से गौरीशंकर वर्मा, सपा से दयाशंकर वर्मा, बसपा से सतेंद्र प्रताप, बहुजन मुक्ति पार्टी से जमुनादास, आम आदमी पार्टी से दीपशिखा, जन अधिकार पार्टी से बालकराम, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से लच्छीराम, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से सीताराम, देश शक्ति पार्टी से सुशील कुमार, निर्दलीय चंद्रभान, दलसिंह और प्रेमलता वर्मा समेत 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। समाचार लिखे जाने तक कालपी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची नहीं मिल पाई थी। हालांकि अभी नाम वापसी भी होनी है. नामांकन पत्रों की जांच के बाद विधानसभावार स्थिति
विधानसभा कुल नामांकन निरस्त अब प्रत्याशी
माधौगढ़ 20 --6 --14
कालपी 21-- 6-- 15
उरई 14-- 1-- 13
Wednesday, 2 February 2022
नामांकन पत्रों की जांच में 7 पर्चा निरस्त 42 उम्मीदवार मैदान में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment