1-सपा की गुण्डागीरी से परेशान हो चुका आम जन मानस
2-व्यवस्था में फिसड्डी साबित हुई बसपा
3-पत्रकारों को बैठने का स्थान नहीं दे पाए बसपाई
4-मीडिया का मंच हुआ धराशाई
5-पानी तक नहीं पिला पाए बसपाई
रिपोर्टर:- वीरेंद्र सिंह चौहान
स्थान:- जालौन यूपी
दिनांक:- 14/02/22
उरई जालौन -------:(रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती झांसी मंडल की 9 विधानसभाओं के प्रत्याशियों की जनसभा को संबोधित करने के लिए जालौन के उरई में आयी थी। जहां उन्होंने कांग्रेस-सपा-भाजपा पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस पर जातिवादी होने का आरोप लगाया। मायावती ने कहा कि कांग्रेस जातिवादी होने के कारण केंद्र व प्रदेश की सत्ता से बाहर हुई है। इस सरकार में दलितों का उत्पीड़न हुआ है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहब का कभी भी सम्मान नहीं किया। आरक्षण की हमेशा कांग्रेस विरोधी रही हैं। दलित वोटरों के लिये कांग्रेस ने हमेशा नाटक किया। अच्छे दिन होने पर कभी भी दलित पिछड़ों का ध्यान नहीं रखा। वहीं सपा सरकार में गुंडे माफियाओं का राज रहा है। इस सरकार में व्यापारियों को लूटा जाता था। मकानों पर कब्जा किया जाता था। सर्वाधिक दंगे सपा सरकार में हुये हैं। साथ ही विकास के कार्य हमेशा एक समुदाय और एक क्षेत्र में किया जाता था। दलित और पिछड़ों के साथ सपा ने हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। वहीं भाजपा ने भी पूंजीपति और जातिवाद के नाम पर काम किया है। आरएसएस के इशारे पर भाजपा काम करती है। भाजपा आरएसएस के एजेंडों को ही चला रही है। भाजपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।
उरई के मोदी ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र एवं प्रदेश में आने से पहले गरीबों से जो वादे किए थे उन सभी बातों पर खरी नहीं उतर सकी। अभी भी गरीबों की हालत दयनीय स्थिति में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश को भयमुक्त बनाना है तो बहुजन समाज पार्टी की सरकार जरूर बनानी होगी।।
No comments:
Post a Comment