2-झुग्गियों में रहने वाले लोगों से आर्शीवाद लेकर प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड़ शो
कालपी – (ब्यूरो रिपोर्ट- भारत NEWS NATION 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन उरई शाम को सड़क के रास्ते हमीरपुर से कदौरा हो कर यहाँ पहुँची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कालपी क्षेत्र की अपनी पार्टी की प्रत्याशी उमाकान्ति सिंह के लिए टरननगंज से शुरू कर मुस्लिम बाहुल्य जुलेह्टी में जीप में खड़े हो कर रोड शो किया जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ी |
रोड शो में कांग्रेस के जिले भर के छोटे बड़े नेता शामिल हुए | प्रियंका गांधी वाड्रा इस दौरान मुस्करा कर हाथ हिलाते हुए भीड़ का अभिवादन करती रहीं | भारी भीड़ से गदगद कांग्रेस के कार्यकर्ता रास्ते भर प्रियंका जिंदाबाद के नारे जोरशोर से गुंजाते रहे | इस दौरान एक स्थान पर अपना काफिला रुकवा कर सड़क पर बैलगाड़ी में परम्परागत ढंग अपना आशियाना बनाए एक लोहापीटा के डेरे में घुस गयीं जहां उन्होंने उस परिवार के एक बच्चे को गोद में उठा कर दुलराया | उनके इस पैंतरे पर मखासतौर से महिलायें रीझ उठीं
No comments:
Post a Comment