बावली------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन सनगढ़ गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन दुकानें जल गई। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया हाईवे स्थित सनगढ़ गांव में सोमवार की देर रात आग से लाल सिंह की कंफेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें ने नाथूराम और रामशंकर उर्फ कल्लू की कंफेक्शनरी की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के लगभग एक घंटे बाद जालौन से पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।लालसिंह ने बताया कि उसका दो लाख रुपये, रामशंकर उर्फ कल्लू का डेढ़ लाख और नाथूराम का एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment