उरई /जालौन----------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन आपको अवगत कराते चलें कि मंगलवार को डीएम एसपी के साथ जिला जज ने जिला जेल का सघन निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि जेल में बंदियों के खाने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। परिसर में गंदगी न होने दें। यह बात जिला जज ने जिला कारागार से निरीक्षण के दौरान कही। डीएम व एसपी भी साथ रहे।मंगलवार को जिला जज तरुण सक्सेना, जिलाधिकारी चांदनी सिंह, एसपी रवि कुमार ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार बंदियों को खाना दिया जाए। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याएं सुनीं उनके निराकरण का आश्वासन दिया। जेल अधिकारियों से कहा कि परिसर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। कैदियों के उपचार पर भी ध्यान दें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु जेल परिसर में न आने दे। इस दौरान जेलर सुनीत कुमार सिंह, महिला उप कारापाल हौंसाला देवी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment