एट/जालौन-----: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन गृहकलह से तंग आकर 26 वर्षीय महिला ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। खेत पर गए परिजन शाम को घर लौटे तो शव फंदे पर लटका देखा।मायके वालों की तहरीर पर पुलिस न दहेज उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमीटा गांव निवासी सीताशरण कुशवाहा की 26 वर्षीय पत्नी संगीता ने गुरुवार की शाम फांसी लगा ली। संगीता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति सीताशरण खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है।
एक बेटा व एक बेटी है। शुक्रवार को सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। तभी संगीता ने खुदकुशी कर ली।
मृतका के मायके चुर्खी थाना क्षेत्र के विनौरा वैध गांव निवासी पिता पप्पू ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति सीताशरण दहेज की मांग कर संगीता को प्रताड़ित करता था।मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
Friday, 11 November 2022
गृह कलह से तंग आकर 26 वर्षीय महिला फांसी पर झूली मौत
Tags
# एट जालौन
Share This
About Editer
एट जालौन
Labels:
एट जालौन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment