उरई/जालौन--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन झांसी-कानपुर रेलमार्ग के बड़ागांव रेलवे क्रासिंग के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। शव रायबरेली के कोरीहार का निवासी 25 वर्षीय सुरेश का था। वह महाराष्ट्र के नासिक के एक होटल में वेटर का काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।सुरेश के पिता केशराम ने बताया कि सुरेश पिछले पांच साल से नासिक में एक होटल में वेटर का काम करता था। पांच नवंबर को वह घर से नासिक जाने के लिए निकला था।उसने पुष्पक से नासिक जाने की बात घरवालों को बताई थी। उसे छह नवंबर को नासिक पहुंचना था। पिछले तीन दिनों तक उसका कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी स्विच आफ आ रहा था।
सुरेश की शादी एक साल पहले उन्नाव के मवई गांव की काजल के साथ हुई थी। काजल फिलहाल ससुराल रायबरेली में रहती थी।
सुरेश तीन भाई और एक बहन हैं। सुरेश सबसे बड़ा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार का कहना है कि मामला कोतवाली पुलिस के क्षेत्र का है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
सुरेश तीन भाई और एक बहन हैं। सुरेश सबसे बड़ा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार का कहना है कि मामला कोतवाली पुलिस के क्षेत्र का है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
No comments:
Post a Comment