बिजली विभाग ने 24 लाख की वसूली कर 175 कनेक्शन काटे - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 26 February 2021

बिजली विभाग ने 24 लाख की वसूली कर 175 कनेक्शन काटे

 जालौन कोंच------: (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखड कोच क्षेत्र में बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए चंदकुआ पावर हाउस पर महाकैंप का आयोजन किया। इसमें बिलों में सुधार समेत अन्य समस्याएं निपटाईं गई। बकाया पड़े बिलों की वसूली में 24 लाख रुपये वसूले गए। साथ ही 175 घरेलू तथा नलकूपों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
चंदकुआ स्थित पावर हाउस, एसडीओ कार्यालय परिसर में आयोजित किए गए विद्युत कैंप के दौरान जहां उपभोक्ताओं की समस्याएं निपटाईं गई तो वहीं दूसरी तरफ विभागीय अधिकारियों ने बिलों की वसूली पर भी सख्ती बरती। इस बीच विभाग की पांच टीमें कस्बे और ग्रामीण इलाकों में घूमीं। उन्होंने बकायेदारों से 24 लाख रुपये वसूले। इनमें 21 लाख नगर और तीन लाख रुपये ग्रामीण क्षेत्रों से वसूले गए।

एसडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में चलाए गए इस वसूली अभियान में जेई ग्रामीण मोहित सोनी, जेई टाउन गौरव कुमार, टीजी टू प्रभु दयाल, अमित साहू आदि बसूली में जुटे रहे। एसडीओ के मुताबिक जिन बकायेदारों ने पैसे जमा नहीं किए उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के 150 तथा 25 कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के निजी नलकूपों के काटे गए हैं। इस दौरान रिंकू कुशवाहा, दीपक, मनीष,अनूप गुर्जर, प्रदीप झा, राजकुमार, हरीसिंह, रामबिहारी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages