उरई/पहाड़गांव--------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनपद जालौन कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय किसान का शव गांव स्थित तालाब के किनारे पड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीण खेत पर जाने के लिए निकले तो उसका शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी।इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के खुटैला गांव निवासी रामअनुग्रह (26) का शव गुरुवार की सुबह गांव स्थित तालाब किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राम अनुग्रह बुधवार देर रात घर से खेत पर अन्ना जानवरों से फसल की रखवाली करने की बात कहकर निकला था।
सुबह उसका शव घर से 300 मीटर दूर स्थित तालाब में पड़े होने की सूचना मिली। राम अनुग्रह के कोई संतान नहीं है। मौत से पिता मूर्त सिंह, पत्नी शिवानी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष रविंद्र यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। पड़ताल की जा रही है।
Thursday, 17 November 2022
26 वर्षीय किसान का शव गांव के तालाब में मिला पुलिस मौके पर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment