साढ़ूू ने साढ़ूू के पेट में घोपा चाकू गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 17 November 2022

साढ़ूू ने साढ़ूू के पेट में घोपा चाकू गंभीर रूप से घायल

कोंच/जालौन-------: ब्यूरो रिपोर्ट भारत उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपने साढू को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया उसने पत्नी और बच्चों को ले जाने का आरोप लगाया साढ़ूू के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।मध्यप्रदेश के जिला नरसिंहपुर के करेली निवासी 33 वर्षीय भारत सिंह कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास अपने परिजनों के साथ डेरा डालकर रह रहा है।
वह पत्थरों के सिलबट्टे बनाने का काम करता है। यहां उरई के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला उसका साढ़ू रामसहारे भी पत्नी और बच्चों समेत रहकर काम-धंधा कर रहा है।रामसहारे की पत्नी और बच्चे उसके साढू के साथ जाने की जिद कर रहे थे। इससे गुस्साए रामसहारे ने भारत सिंह के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
इसी बीच अचानक रामसहारे ने भारत सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से भारत सिंह तड़पता हुआ सड़क पर गिर पड़ा।
मौके पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने घायल भारत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया है। घायल और हमलावर दोनों ही शराब के नशे में बताए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages