उरई/ माधौगढ़--------: (रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन छह वर्षीय मासूम को स्कूल के पास सड़क पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी।राहगीरों ने मासूम को सड़क पर पड़ा देख पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको घटना से अवगत कराते चला कि जनपद जालौन की विकासखंड माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी चंद्र किशोर की छह वर्षीय बेटी जानवी बुधवार को विद्यालय गई थी।
इस दौरान उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जानवी गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी।
वह बुधवार सुबह स्कूल गई थी और दोपहर में उसकी मौत होने की जानकारी मिली।
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बेटी की मौत से मां पूजा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
Thursday, 17 November 2022
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की मौत
Tags
# माधौगढ़/जालौन
Share This
About Editer
माधौगढ़/जालौन
Labels:
माधौगढ़/जालौन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment