महेवा/कालपी---------:( ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला बाइक से गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी कुठौंद पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जनपद जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनोरा गांव निवासी गुड्डी (45)भतीजे के साथ कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम ऑल बिजवाह से लौट रही थी।
शनिवार की दोपहर सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अभैदेपुर के पास सड़कों के गड्ढों से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे महिला उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी कुठौंद पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि गुड्डी के दो पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं।
Saturday, 19 November 2022
बाइक से घर लौट रही महिला की गिरने से मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment