सर्व धर्म सम्मेलन का किया आगाज कोरोना का डर मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे 31 मार्च तक बंद - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 19 March 2020

सर्व धर्म सम्मेलन का किया आगाज कोरोना का डर मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे 31 मार्च तक बंद


लखनऊ-------- 
कोरोना से सतर्कता बरतने के प्रशासनिक निर्देश के बाद बुधवार को ऐशबाग ईदगाह में सर्वधर्म सम्मेलन में शामिल हुए इमाम-ए-ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। लखनऊ में 31 मार्च तक लगभग सभी बड़े मंदिर और गुरुद्वारा बंद हैं। साथ ही शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने आसिफी मस्जिद में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज पर रोक लगा दी है। अब यह नमाज दो हफ्तेे बाद होगी। 

ईसाई समाज व कैथेड्रल के फादर डॉ. डोनाल्ड डिसूजा ने गिरजाघरों के बजाय घरों में प्रार्थना करने और सर्दी जुकाम पर तुरंत इलाज कराने की अपील की। स्वामी देवेंद्रानंद ने कहाकि भगवान की प्रार्थना के साथ समाज की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। मंदिर में जाने से पहले प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान दें। सैनिटाइजर और मास्क के प्रयोग करने की अपील की है। संयोजक व आशियाना परिवार के अध्यक्ष आरडी द्विवेदी ने कहा कि समाज और देश को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन का साथ सभी को देना चाहिए। सम्मेलन में शिव शांति आश्रम के साईं मोहनलाल, किशन लाल, सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, उप्र जैन विद्या शोध संस्थान के प्रो. अभय कुमार जैन के अलावा ब्रह्माकुमारीज की बहन राधा के साथ ही समाज के कई लोग शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Pages