कोरोना वायरस के संक्रमण को महामारी मानने को तैयार नहीं योगी सरकार ----अखिलेश यादव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 19 March 2020

कोरोना वायरस के संक्रमण को महामारी मानने को तैयार नहीं योगी सरकार ----अखिलेश यादव


लखनऊ-----------: विश्व भर में महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस के संक्रमण पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ में मीडिया से मुखातिब थे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस के संक्रमण को महामारी मानने को ही तैयार नहीं हैं। इससे तो लगता है कि वह इससे कहर को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। प्रदेश के किसी भी अस्पताल में इसकी जांच की अच्छी सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि न अस्पतालों में न दवाई है ना इलाज मिल पा रहा है। ऐसे में पीडि़त जनता कोरोना से कैसे मुकाबला करेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को अपना संकल्प पत्र पलटना चाहिए। प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है। लखनऊ के आसपास ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को तीन वर्ष बाद तो इन्वेस्टर समिट की हकीकत बतानी ही चाहिए। जो काम तीन साल में नही हो पाया वो अब क्या होगा। पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही 70 प्रतिशत से ज्यादा किसानों से जमीन ले ली थी। सीएम योगी आदित्यनाथ को सच बोलना चाहिए। मेट्रो को लेकर जो रट लिया वही बोल रहे है। वह सिर्फ यह ही बता दें कि गोरखपुर में मेट्रो कब शुरू होगी। कम से कम अपना एक भी काम तो गिना दें।
अखिलेश की कार्यकर्ताओं से अपील 
अखिलेश यादव ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते है कि इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप है जिसमें बचाव से ही बचा जा सकता है। हमने अपने सभी आंदोलन, क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। अब नवरात्रि के बाद कार्यक्रम किये जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages