35 लाख मजदूरों को देगी 1-1हजार रु यूपी सरकार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 20 March 2020

35 लाख मजदूरों को देगी 1-1हजार रु यूपी सरकार

लखनऊ--------:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक हजार रुपये (प्रत्येक व्यक्ति) 15 लाख दिहाड़ी मजदूर और 20.37 लाख निर्माण श्रमिकों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए दिए जाएंगे।


इसके अलावा सभी पंजीकृत मजदूरों को भरण पोषण भत्ता देंगे। सीएम योगी ने मनरेगा मजदूरी को तुरंत भुगतान देने का एलान किया है। एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे अकाउंट में जाएगी।

खोमचे वालों को खाद्यान उपलब्ध कराएंगे। सीएम योगी ने कहा कि 1.65 करोड़ परिवारों को अनाज उपलब्ध होगा। बीपीएल परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल को मुफ्त मिलेगा।

पीडीएस दुकानों के जरिए अनाज देंगे। अप्रैल मई की पेंशन अप्रैल में ही देंगे। सीएम योगी ने आगे कहा कि किसी भी चीज की किल्लत बाजार में नहीं होगी। सरकार के पास हर जरुरी सामान, जमाखोरी की जरुरत नहीं। 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक तौर पर बाजार में ना जाएं। पर्याप्त मात्रा दवाएं और खाद्यान मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल यूपी में सभी मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।

जनता कर्फ्यू लगाने पर कहा कि सुबह 10 बजे से 22 मार्च को ट्रेन नहीं चलेंगी। जब तक जरुरी ना हो, यात्रा ना करें। देश में कोरोना अभी दूसरी स्टेज पर है। हर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। यूपी में अब तक 23 मरीज मिलने सामने आए हैं।

23 में से 9 मरीज ठीक हो चुके हैं। सीएम योगी ने कहा कि मल्टीपलेक्स सिनेमा घर और स्कूल बंद हैं। उन्होंने कहा कि सतर्कता बरती जा रही है।

कैबिनेट मंत्रियों को आइसोलेशन में रहने के निर्देश 
वहीं सीएम योगी ने कोरोना से कुछ मंत्रियों के संक्रमित होने की आशंका पर निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने प्रदेश से सभी कैबिनेट मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वो जनता दरबार में ना जाएं, साथ ही खुद को आइसोलेशन में रखें।

No comments:

Post a Comment

Pages