जालौन उरई ------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोरोना वायरस व्यक्ति के माध्यम से फैलता है, लिहाजा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वे समूह से दूर रहें, ऐसे में जेलों में कैद बंदियों को लेकर हालात संवेदनशील हो गए हैं। हालत है कि क्षमता से दो गुना से से अधिक कैदी जेल में बंद हैं। इतना ही नहीं रोज करीब डेढ़ सौ लोग बंदियों से मिलाई के लिए आते हैं। इस वजह से वहां कोराना वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है। हालांकि शासन ने इसको लेकर टास्क टीम गठित की है तो निरंतर बंदियों का चैकअप करेगी।
जिला कारागार उरई 436 बंदियों को रखने के नीयतन से बनी है, लेकिन वर्तमान में वहां साढ़े आठ सौ से अधिक कैदी बंद हैं। बैरकों में 45 के बजाए कई बार सौ से अधिक बंदी रखने पड़ रहे हैं। सुरक्षा की ²ष्टि से उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट भी नहीं किया जा सकता है। इस वजह से जेल में हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि अब मिलाई के लिए आने वालों से स्पष्ट कहा गया है कि वे हाथों की सफाई करने के साथ मास्क पहनकर भीतर प्रवेश करें। इसके अलावा बैरिकों में लगातार सफाई कराई जा रही है। बंदियों को भी आगाह किया गया है कि वे एक दूसरे से दूरी बनाकर रहें। चिकित्सकों की टीम लगातार चेकअप कर रही है। किसी बंदी को जुकाम या खांसी की शिकायत आती है तो तत्काल उसे अस्पताल वार्ड में शिफ्ट कर उसका चैकअप कराया जाता है।
No comments:
Post a Comment