पुलिस की थोड़ी ढिलाई पर मनमानी पर उतरे बाशिंदे पुलिस हुई सख्त जनपद में हुआ एक सैकड़ा वाहनों का चालान पुलिस व प्रेस लिखी गाड़ियों के भी किए गए चालान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 27 March 2020

पुलिस की थोड़ी ढिलाई पर मनमानी पर उतरे बाशिंदे पुलिस हुई सख्त जनपद में हुआ एक सैकड़ा वाहनों का चालान पुलिस व प्रेस लिखी गाड़ियों के भी किए गए चालान


जालौन उरई ----------: दो दिनों तक आमजन को कानून का पालन करने की नसीहत देने वाला जिला व पुलिस प्रशासन तीसरे दिन शुक्रवार को सख्ती पर उतर आया। सुबह जरूरी सामान खरीदने की ढील का नाजायज फायदा उठा रहे लोगों को खदेड़ा गया। दुकानदारों को भीड़ नहीं लगाने की चेतावनी दी गई। दस बजे के पहले ही एनाउंस शुरू कर दिया गया। इसके बाद कई जगहों पर बैरियर लगा पुलिस ने आवागमन रोक दिया। मनमानी करने वालों की गाड़ियों के चालान किए गए। शहीद भगत सिंह चौराहे पर ट्रैक शूट में कार से निकले दारोगाजी फंस गए और चालान की पर्ची थाम रवाना हुए। पुलिस व प्रेस लिखी गाड़ियों के भी चालान किए गए। इधर, सुबह सब्जी मंडी में भीड़ जुटने की सूचना पर पहुंचे सीओ ने दुकानें बंद करा दीं। लोगों को गली में ही सामान मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया। आलाधिकारी दिनभर हालात का जायजा लेते रहे।
तीसरे दिन दुकानों के आगे लाल घेरे में खड़े होकर लोगों ने खरीदारी की। सोशल डिस्टेंसिग को लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी एनाउंस कराते रहे। सुबह नरम दिखने वाली पुलिस समय के साथ ही सख्त हो गई। शहीद भगत सिंह चौराहा, जिला परिषद तिराहा, कोंच बस स्टैंड तिराहे, झांसी रोड आदि प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिग शुरू कर दी गई। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सीओ सिटी संतोष सिंह ने बताया कि जिलेभर में करीब एक सैकड़ा वाहनों का चालान किया गया है। लोगों के भले के लिए ही यह सख्ती की गई है। ।

No comments:

Post a Comment

Pages