आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव उपाध्याय ने चेनपुलिग कर उतरे 203 यात्रियों की सूचना सीओ सिटी एसडीएम सतेंद्र कुमार व संतोष कुमार को दी। इसके बाद अधिकारी वहां पहुंच गए। रोडवेज की बसों से यात्रियों को उनकी मंजिल के लिए रवाना किया। कभी बुरी तरह से भूखे थे। संकटा मेडिकल स्टोर संचालक गौरव गुप्ता, अर्पित, मोहित, विनय ने सभी को भोजन के पैकेज दिए। बाद में प्रशासन द्वारा भिड, इटावा, मुरैना व औरैया के लिए बस आते ही क्रमवार बैठाकर रवाना किया गया। यशवंतपुर से चलकर गोरखपुर को जाने वाली खाली रैक की ट्रेन में से भी छह लोगों को स्टेशन पर उतारा गया था। इस दौरान आरपीएफ एसआइ ओमवीर सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी बृजमोहन सैनी व आदि मौजूद रहे।
जालौन उरई-------- : मुंबई से चलकर लखनऊ को जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का खाली रैक लखनऊ जा रही थी, लेकिन इसमें 203 यात्री बैठे हुए थे। उरई रेलवे स्टेशन पहुंचते ही किसी ने चेनपुलिग की इसके बाद आरपीएफ की टीम वहां पहुंच गई। ट्रेन में बैठे सभी यात्रियों को फिर नीचे उतार लिया गया। इसके बाद प्रशासन द्वारा बसों से उनको रवाना किया।
No comments:
Post a Comment