प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी श्याम बिहारी पुत्र नथू के कच्चे घर में आग लग गई। जिससे घर में रखे कपड़े, खाद्य सामग्री के साथ भूसा समेत 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सुबह घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार बलराम गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम में लेखपाल पूजा राजपूत, कानूनगो आरके दूरबार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को जीवन यापन के लिए 50 किलो गेहूं प्रदान किया।
जालौन उरई ----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड जालौन के अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में अज्ञात कारण से लगी आग से घर व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जीवन यापन के लिए 50 किलो गेहूं परिवार को दिया।
No comments:
Post a Comment