पुरानी रंजिश के चलते चली गोली युवती घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 2 January 2021

पुरानी रंजिश के चलते चली गोली युवती घायल

 जालौन उरई -------: (रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत  भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के  माधौगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पहले मारपीट फिर चली गोली जिसमें एक युवती घायल हो गई जिसे आनन-फानन में इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस को खबर लगते ही संबंधित थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई  पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। रेंढर थाना क्षेत्र के गांव पजौनिया निवासी हरविजय सिंह एवं हेमू सिंह के बीच छह माह पहले किसी मामले को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें हेमू पक्ष की ओर से हरविजय व उनके साथियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी खुन्नस में शनिवार की सुबह हरविजय व हेमू में कहा सुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद गोली चल गई। जिसमें हरविजय की साली रीता (18) पुत्री धर्मेंद्र सिंह निवासी कुसमरा घायल हो गई। गोली उसके बायीं ओर कंधे में लगी है। परिजनों ने उसे माधवगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है, फिर भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गोली किस पक्ष से और किस हथियार से चली, इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages