इफको सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्रय विक्रय केंद्र राठ रोड उरई में संपन्न - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 11 November 2020

इफको सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्रय विक्रय केंद्र राठ रोड उरई में संपन्न

जालौन उरई -------: (रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में आज दिनांक 11 नवंबर 2020 को इफको सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्रय विक्रय केंद्र राठ रोड उरई में हुआ जोकि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक की अध्यक्षता में संपूर्ण हुआ जिसके मुख्य अतिथि  अपर जिलाधिकारी   मौजूद रहे साथ ही इसको के फील्ड ऑफिसर श्री रामरतन जी के  सौजन्य से किया गया जिसमें इफको से जीतेंद्र पटेल सेल्स ऑफिसर रंजीत सिंह सेल्स असिस्टेंट सुनील मिश्रा इफको एम0सी0 असिस्टेंट मौजूद रहे एवं सहकारिता से समस्त एडीसीओ एवं जालौन एडीओ और जनपद के सहकारी कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष एवं समस्त समिति के सचिव,विक्रेता मौजूद रहे और pcf डीएस भी उपस्थित रहे जिसमें इफको  के फील्ड ऑफिसर रामरतन द्वारा पोस मसीन एवं इफको प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी वही सहायक निबंधक ने दीपावली के चलते कर्मचारियों के बेतन पर प्रकाश डाला और मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की मांग पर पीसीएफ डीएस को आदेशित किया कि गेहूं क्रय के बर्ष 2018-19 एवं 2019-20 के समस्त कमीशन भाड़ा पल्लेदारी सुख सुविधा शुल्क आदि को जल्द से जल्द समस्त कर्मचारियों के दिलाए जाने की बात कही वही डीएस साहब ने पूर्ण आश्वासन दिया की दीपावली बाद सभी का भुगतान करा दिया जाएगा

No comments:

Post a Comment

Pages