रेड जोन एरिया में घूमने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आधे से ज्यादा नगर रेड जोन घोषित - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 June 2020

रेड जोन एरिया में घूमने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आधे से ज्यादा नगर रेड जोन घोषित

जालौन कोंच ----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 लॉकडाउन के चलते  जनपद जालौन के कोच में कोरोना अपने पैर पसार चुका है आधे से ज्यादा शहर अपने कब्जे में ले लिया है दिन पर दिन  कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या  बढ़ती जा रही है इसी को मद्देनजर देखते हुए जनपद जालौन के डीएम डॉक्टर मन्नान अख्तर ने कस्बा कोच के  10 मोहल्ले रेड जोन घोषित कर दिए हैं कोरोना वायरस की चपेट में नगर का आधे से ज्यादा भाग आ गया है। प्रशासन ने ऐसे सभी इलाकों को रेडजोन घोषित कर दिया है, जहां पॉजिटिव केस निकले हैं। आवाजाही पर रोक के बाद भी बाशिदे शारीरिक दूरी एवं नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। तिलक नगर में एक नया केस निकला है जिसके बाद प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर बैरीकेडिग कर दी है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जहां शारीरिक दूरी का पालन करने का पाठ पढ़ाते नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कंटेनमेंट जोन के बाशिदे सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को भी मोहल्ला तिलक नगर भी कंटेंनमेंट जोन बन गया है, जिसमें प्रशासन ने बैरीकेडिग कर उसे बंद कर दिया है। लोग बैरीकेडिग को तोड़कर या उसके नीचे ऊपर से छलांग लगाकर एक दूसरे के मोहल्ले में जाकर जमावड़ा लगा रहे हैं। बैरीकेडिग में लगने वाले बांस बल्लियों को ऊपर उठाकर गाड़ी उसके नीचे से निकाल कर नियमों का उल्लंघन कर शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ाने में जुटे हुए हैं। एसडीएम अशोक कुमार, सीओ आरपी सिंह, कोतवाल इमरान खान व पालिका ईओ बीपी यादव ने टीम के साथ लोगों को समझाने के साथ कड़ाई से पालन कराने की नसीहत दी।

No comments:

Post a Comment

Pages