श्रीमती नीलिमा कटियार ने किसानों को बांटे बीमा क्लेम के प्रमाण पत्र - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 19 March 2020

श्रीमती नीलिमा कटियार ने किसानों को बांटे बीमा क्लेम के प्रमाण पत्र

जालौन उरई-----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वर्ष 2019 में दिसंबर माह में ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई थी उनमें से पांच किसानों को गुरुवार को बीमा क्लेम के प्रमाण पत्र प्रभारी मंत्री ने दिए। कहा, फरवरी में जहां भी नुकसान हुआ है उसका भी आकलन करवाकर बीमा क्लेम किसानों को दिलाया जाएगा। किसी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

 जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार, जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने अवधेश निरंजन वर्ध, राकेश कुमार कैथेरी, चतुर सिंह कैथी, रवींद्र कुमार इमिलिया, लवप्रताप सिंह विरगुवां को फसल नुकसान का बीमा क्लेम का प्रमाण पत्र दिया। इन किसानों की फसल पहली ओलावृष्टि में तबाह हो गई थीं। करीब 35 गांवों के किसानों को भारी नुकसान हुआ था। प्रभारी मंत्री ने कहा, किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन ने सर्वे में जो तेजी दिखाई है वह वास्तव में सराहनीय है। जिलाधिकारी ने कहा, फरवरी माह में हुए नुकसान का सर्वे तेजी से कराया जा रहा है। किसान परेशान न हों। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages