वर्चस्व को लेकर जेल में दो गुटों में भिड़ंत एक की मौत डिप्टी जेलर सहित 1 दर्जन सुरक्षाकर्मी घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 1 April 2020

वर्चस्व को लेकर जेल में दो गुटों में भिड़ंत एक की मौत डिप्टी जेलर सहित 1 दर्जन सुरक्षाकर्मी घायल

इटावा--------- उत्तर प्रदेश जिला जेल में बुधवार देर शाम वर्चस्व को लेकर हुई भिड़ंत में घायल हुए कानुपर के कुख्यात अपराधी मोनू पहाड़ी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल के अंदर उसकी आगरा के अपराधी मुन्ना खालिद से मारपीट हुई थी और बीच बचाव में डिप्टी जेलर समेत एक दर्जन रक्षक भी जख्मी हुए थे। वहीं इतने ही कैदी व बंदियों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद से जेल के अंदर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालांकि पुलिस और जेल प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है।

अागरा के कुख्यात अपराधी मुन्ना खालिद और कानपुर के डी-2 गैंग से जुड़े कुख्यात अपराधी मोनू पहाड़ी को इटावा जेल में रखा गया था। अपने अपने शहरों के कुख्यात अपराधी होने के चलते दोनों को वहां की जेलों से स्थानांतरित करके इटावा भेजा गया था। दोनों ही जेल में अपना वर्चस्व बनाना चाहते थे, जिसे लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। जेल में दोनों के अलग अलग बंदियों और कैदियों के गुट बन गए थे। बुधवार की देर शाम जब गिनती के बाद बंदियों को बैरक में भेजा जा रहा था तब दोनों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया था।

No comments:

Post a Comment

Pages